धर्मपुर एक्सप्रेस। जाहू
युवा शक्ति संघ जाहू के सदस्यों ने आपने मनोरंज के लिए पड़ोस में हुए व्यक्ति की मौत के बाद जोर जोर लाउड स्पीकर लगातार मृतक के परिजनो की भावनाओ को आहत किया है ।

भगवान के नाम पर जोर जोर से गाने लगाकर पीड़ित परिवार को दुखी करने का काम किया । वही कुछ लोगो ने whataaap ग्रुप के जरिए युवा शक्ति संघ जाहू के सदस्यों की इस हरकत का जम कर विरोध किया। लोगों ने लिखा कि इंसानियत का दिवालियापन.. 12घंटे पहले जिस शख्स की मृत्यु हुई हो और उसी के घर के सामने भगवान के नाम पर बैड बाजा डी जे गाना बजाना हो रहा है, उस परिवार वालों के आसू भी नहीं सूखे होगे अभी, क्या बीत रही होगी उस शख्स के परिवार वालों पर।
परिवार के सदस्यों ने भी कमेटी के सदस्यों को फोन कर के डीजे बजाने को मना किया तो और जोर से गाने बजने लगे। जब हद हो गई तो दुखी परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंच कर बोला तब जाकर कही डी जे बंद किया । इस सारी बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा शक्ति संघ के सदस्य कितने अपने पड़ोस में व्यवहारिक है । ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है ।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






