धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
नेशनल हाईवे 103 पर भोटा के समीप पेट्रोल पंप के पास एचआरटीसी की बस तथा दूध ले जाने वाली वैन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन को काफी अधिक क्षति पहुंची है इसके साथ ही निगम की बस भी डैमेज हुई है। गनीमत रही कि निगम की बस में यात्रा कर रहे यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
हालांकि हादसे में वैन चालक गाड़ी में ही फंस गया। काफी मशक्कत करने के बाद इसे बाहर निकल गया तथा अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम भी लग गया।
वही इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। मामले में अब आगामी कार्रवाई पुलिस के माध्यम से की जाएगी। बताया जा रहा है कि निगम की बस पट्टा से भोटा की तरफ आ रही थी तथा नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही हादसा पेश आ गया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






