धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर के अणु में सुबह के समय हुए धमाके से लगी आग के कारण हमीरपुर शहर में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। विद्युत विभाग के ट्रांसफॉर्मर रिपेयर लैब में अचानक लगी आग के कारण विद्युत विभाग के ट्रांसफर रिपेयर लैब पूरी चलकर राख हो गई है। करोड़ों रुपए का विद्युत उपकरण आग की भेंट चढ़ गए हैं। अग्निशमन विभाग द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। हमीरपुर शहर में दोपहर तक अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए शहर में भागती हुई नजर आई।
आपको बता दें कि काफी संख्या में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर के लिए लैब में पहुंचे थे वह सभी जलकर राख हो गए हैं जिला ही नहीं अपितु आसपास के जिलों से भी रिपेयर के ट्रांसफार्मर यहां ले जाते थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। आग की लपटे इतनी भयानक थी कि अणु से हमीरपुर बाजार तक आग के गुब्बार देखने को मिल रहे थे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






