धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
सुजानपुर ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी समर्थित आरती कुमारी हुई काबिज। कैप्टन रणजीत सिंह के विधायक चुने जाने के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष अंजना ठाकुर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था । आज निर्धारित ब्लॉक समिति अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्य अनुपस्थित रहे जबकि ब्लॉक समिति के कुल 15 सदस्यों में से 10 सदस्य उपस्थित हुए । कुल मिलाकर कोरम पूर्ण हुआ । विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के साथ-सा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने भी नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति अध्यक्ष आरती कुमारी को बधाई दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा समर्थित अध्यक्ष अंजना ठाकुर इस पद पर काबिज थी जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद मुक्त किया गया है। आज कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष आरती कुमारी को अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष आरती कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया वही वह भावुक भी नजर आई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने भी नवनिर्वाचित ब्लॉक समिति अध्यक्ष आरती कुमारी को बधाई दी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






