लंबलू में कुर्सी को लेकर पंचायत प्रधान व उपप्रधान में उपजा विवाद

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

हमीरपुर जिला की लंब पंचायत में सोमवार को विवाद पैदा हो गया। उप प्रधान सुरेंद्र कुमार ने पंचायत सेक्रेट्री को सौंपी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित पंचायत के प्रधान तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान ने सोमवार को पंचायत के कोर्ट रूम से उनकी कुर्सी हटाकर पंचायत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वह भी लोगों द्वारा चुने गए उपप्रधान हैं।

उपप्रधान सुरेंद्र के मुताबिक प्रधान की कथित तानाशाही के चलते सोमवार को हुए कोरम का उन्होंने तथा पंचायत के अन्य सदस्यों ने बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि इस बारे पंचायत सचिव को रिपोर्ट कर दी है तथा उच्चाधिकारियों से मिलकर भी पंचायत प्रधान की कारगुज़ारी की शिकायत की जाएगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh