धूमल के सपने को साकार कर रहे सीएम सुक्खू, बस स्टैंड का काम जोरों पर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला मुख्यालय में आखिर 13 साल के बाद हमीरपुर बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। इसका निर्माण कार्य शुरू होते ही अब माना जा रहा है की आने वाले डेढ़ साल के भीतर इसे पूरी तरह तैयार कर शुरू कर दिया जाएगा। इस बस स्टैंड का दो मुख्यमंत्रियों ने शिलान्यास किया है लेकिन एक दशक तक इसका निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हो पाया।लगातार लंबा खींचने के कारण चुनावों के समय यह हमेशा मुद्दा बनता रहा है। करीब 60 करोड़ से करीब 73 कनाल भूमि में यह 6 मंजिला निर्माण होगा। जिसमें निजी वाहनों की पार्किंग के अलावा निगम की बसों को खड़ा करने के लिए भी अलग से का प्रावधान किया गया है।

 

दरअसल इस बस स्टैंड के निर्माण का शिलान्यास 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर बाईपास पर किया था।
उसके बाद उसके बाद मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मार्च 2024 को इसका शिलान्यास किया और इसके लिए बजट के प्रावधान करने के साथ ही अब यहां आखिर इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh