टिकट देने से पहले डॉ पुष्पेंद्र की देखी कुंडली, यही जीतेगा: मुकेश अग्रिहोत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जनता जब देने आती है तो ढेरों देती है, लेकिन जब लेने पर आ जाए तो चमड़ी भी उतार देती है। पूर्व निर्दलीय विधायक को जनता ने पांच साल के लिए विधायक बनाया, इन्होंने मात्र 18 माह में जनता के वोट को ही बेच डाला। गलती से दोबारा बने तो फिर कुछ माह बाद ऐसा कर फिर चुनाव में वोट मांगने आ जाएगें। हमने टिकट देने से पहले डॉ पुष्पेंद्र वर्मा की कुंडली देखी है, जनता के आर्शीवाद से इसी जीतने के लिए इसी का भाग्य उत्तम है, यही जीतेगा। ये बात प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभाओं के दौरान अमनेड, चमनेड़ सहित अन्य स्थानों में कही। ये सब जो त्यागपत्र देने का घटनाक्रम हुआ वो भी डॉ पुरूपेंद्र को जीतवाने के लिए ही भगवान ने रचाा अन्यथा कौन विधायक पद से त्यागपत्र देता है।

उन्होंने कहा कि अब तक सब्जी मंडी, पशु मंडी एवं अनाज की मंडी लगते देखा है, लेकिन अब इन्होंने विधायकों की भी मंडी लगा दी र्है। उन्होंने कहा कि ये कहते है कि मुख्यमंत्री इनकी नहीं मानते तो अब कांग्रेस से डॉ पुष्पेंद्र को बनाओं क्योकि ये मुख्यमंत्री से आपके काम करवाऐगें। उन्होंने कहा कि शिमला में हमीरपुर की सीट खाली पड़ी हुई है, फैसला आपने करना है कि हमीरपुर से कांग्रेस को जीतवाना है। डॉ को जीतवाकर सभी साजिशों को खत्म कर दो। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर तो हमीरपुर का हुक्का पानी बंद करना चाहते है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कहते है कि सरकार गिरेगी। जयराम कंगना के साथ चले तो वे एक जगह गिर गए और कंगना ऊपर से निकल गए। तब से ये गिरेगी- गिरेगी लगा रहे है। अगले 42 महीने सरकार कांगेस की है। उन्होंने कहा कि जब डॉ पुष्पेंद्र टिकट मांगने आए तो हमने इनकी कुंडली देखी जिसमें इनके जीतने कर पूरा योग देखा गया। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने के लिए कोई पेरंदा तक पर नहीं मार सकता है। उन्होंने कहा कि जयराम जितने मर्जी सूट सिलवा लें लेकिन येक सरकार टिकाऊ है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कई विकास कार्य हुए है, मेडीकल कालेज से लेकर कैसर अस्पताल एवं बस अड्डा तक मुख्यमंत्री की देन है। उन्होंने कहा कि सारा हमला हमीरपुर सीट पर है, बड़ी साजिश रची जा रही थी जो नाकामयाब हो गई। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह सहित अन्य कई नेता व कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh