विकास की राह पर आगे बढ़ा कर हमीरपुर को शिक्षा हब बनाया: भाजपा

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हमीरपुर से जारी संयुक्त प्रेसबयान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने और जिला उपाध्यक्ष विजय पाल सोहारु ने दावा किया कि हमीरपुर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा भारी मतों के साथ जीत दर्ज करवाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर को विकास की राह पर आगे बढ़कर शिक्षा का हब अगर किसी ने हमीरपुर को बनाया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की पूर्व की प्रो धूमल जी व जयराम ठाकुर की सरकारों ने बनाया है। आज हमीरपुर विधानसभा में बहुत सारे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान मौजूद है जो न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों के लिए भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सर्वोत्तम स्थान बने हैं। यह सब भारतीय जनता पार्टी की देन है।

 

उन्होंने कहा हमीरपुर के पोलिटेक्निकल कॉलेज से यह शुरुआत हुई और बाद में एनआईटी कॉलेज हो मेडिकल कॉलेज हो बागवानी कॉलेज हो तकनीकी विश्वविद्यालय हो सब भाजपा की देन है । यहां के हमीरपुर बाय स्कूल की अतिआधुनिक भव्य बिल्डिंग हो और केवल यही नहीं इसके साथ-साथ बहुत सारे विभागों के प्रमुख कार्यालय पीडब्ल्यूडी का के ऑफिस आईपीएस का के ऑफिस फॉरेस्ट का कंजर्वेशन ऑफिस इत्यादि और इसके साथ-साथ हमीरपुर का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड यह सब वर्तमान बड़े प्रतिष्ठित संस्थान है जो भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर को दिए हैं। वर्तमान हमीरपुर की बदली हुई तस्वीर के सफरनामा को बयां करने के लिए यह सब विकास के मील पत्थर साबित हुए हैं।

 

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि आज कांग्रेस के किस मुंह से चुनाव में लोगों से वोट मांगेगी। एक समय था जब कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने कहा था कि वह हमीरपुर के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड को कबूतर खाना बनाएंगे और उन्होंने वह करके भी दिखाया था प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्राप्त करने के लिए शिमला का मुंह देखना पड़ा था क्योंकि हमीरपुर से नई भर्तियां करना लगभग वीरभद्र सरकार में बंद हो चुकी थी। और एक दौर आज चला है जब प्रदेश में सुख सरकार है जो हमीरपुर का मुख्यमंत्री होने का दम भरते हैं पर उन्होंने सत्ता में बैठते ही हमीरपुर के राज्य सेवा चयन आयोग को बंद कर दिया युवाओं को झूठे ख्वाब दिखाएं कि पहले ही कैबिनेट में लाख नौकरियां युवाओं को देंगे लेकिन आवश्यकता में बैठे हुए डेड वर्ष हो गया है कभी पैसा ना होने का रोना रोते रहे कभी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने का कार्ड खेलते रहे तो अब लगभग पिछले तीन-चार महीना से अपनी सरकार को बचाने के लिए चुनाव में फिर से जनता के साथ झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh