धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए बुधवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस उपचुनाव के लिए 14 जून से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत अभी तक केवल एक ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है।
उन्होंने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






