धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले बायपास मार्ग पर लालहड़ी में एक बाइक सड़क किनारे ट्रक से जा कराई जिस कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए तथा पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक एक युवक बाइक पर सवार होकर मट्टन सिद्ध से पक्का भरो की तरफ जा रहा था। नेशनल हाईवे 103 पर बाइक ने एक कार गलत दिशा से ओवरटेक किया तथा सीधी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। बाइक की रफ्तार भी अधिक बताई जा रही है। ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर के कारण मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान करने में लगी हुई है। यहां साथ ही लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






