हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की है।

मनीष कुमार सोनी ने बताया कि 21 जून दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh