10 जुलाई को हिमाचल की तीन विधानसभा क्षेत्र में होगा मतदान 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 

एक तरफ चुनाव आचार संहिता हटने के बाद एक बार फिर उपचुनाव को लेकर हिमाचल संहिता लग चुकी है। हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं जिनको लेकर चुनाव आयोग ने आज से ही आचार संहिता लगा दी है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हिमाचल की नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा सीट पर आगामी 10 जुलाई को मतदान होगा। इसके लिए 24 जून से 26 जून तक नामांकन भरे जाएंगे। इसी तरह पंजाब की जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर भी इसी दिन उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।

आपको बता दें कि हमीरपुर जिला से आजाद विधायक आशीष शर्मा ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा पार्टी ज्वाइन की थी इसी तरह नालागढ़ देहरा के विधायकों ने भी इस्तीफा दिया है जिस कारण यह उपचुनाव हो रहे हैं। हमीरपुर सीट पर 2022 में आशीष शर्मा और पुष्पेंद्र वर्मा के बीच में चुनाव लड़ा गया था वही आशीष शर्मा आजाद उम्मीदवार थे वह कांग्रेस पार्टी से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया गया था भाजपा की तरफ से नरेंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया था कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को पीछे छोड़कर आशीष शर्मा ने चुनाव जीता था लेकिन अब इस्तीफा देने के बाद फिर हमीरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh