धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुक्खू से पहले हिमाचल प्रदेश के जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं, उनके नाम कोई ना कोई शानदार उपलब्धि जुड़ी रही है और जनहित को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी थी लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री सुक्खू झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले मुख्यमंत्री के नाम से मशहूर हो रहे हैं क्योंकि सुबह से शाम तक वह केवल और केवल झूठ बोलते हैं और प्रतिदिन झूठ बोलने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि 14 महीने की कोई उपलब्धि मुख्यमंत्री के पास बताने के लिए नहीं है इसलिए उनके झूठ की कैसेट ही उनकी हर जनसभा में बजती है। झूठी गारंटीयों पर वह कोई बात नहीं करते क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनकी सरकार ने गारंटीयों के नाम पर जनता को ठगा है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश की जनता का अपमान करने में भी कोई कसर बाकी नहीं रखते क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में 97% हिंदू विचारधारा को हराकर सत्ता में आई है। उन्होंने कहा सुजानपुर के विकास में रोड़ा अटकाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू को जाना जाएगा और सुजानपुर के साथ भेदभाव करने के लिए 1 जून को यहां की जनता सुक्खू को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
राजेंद्र राणा की नुक्कड़ सभा में प्रचंड गर्मी के बावजूद हर वर्ग के लोगों की उपस्थिती बढ़ती जा रही है। भाजपा का पूरा कैडर भी इस सीट को अपनी आन ,बान और शान का सवाल मानकर पूरी मजबूती के साथ राजेंद्र राणा के चुनाव प्रचार में दिन-रात एक कर रहा है। राजेंद्र राणा लगातार अपने प्रचार को धार दे रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्य प्रणाली के खिलाफ अत्यंत आक्रामक रूप भी अपना रखा है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






