धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जो भी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है उसके बाद अब जनता के बीच में जाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी घटनाक्रम हुआ है उसको लेकर लोगों में थोड़ी बहुत नाराज़गिया हैं जिनको दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का नाराज होना भी स्वाभाविक है क्योंकि जब इस तरह की राजनीतिक घटनाक्रम होते हैं तो कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते हैं लोगों के जहन में यह तो रहता है कि ऐसी क्या वजह हुई जिसकी वजह से पार्टी छोड़नी पड़ी। और दूसरे परिवेश में जाना पड़ा।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उनका जनता के बीच में कोई आधार नहीं है वह अपने स्वार्थ के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने विरोध करने वालों को पर तंज करते हुए कहा कि वह पार्टी के कितने हितेषी है वह अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्होंने मेरे साथ काम किया है आज विरोध कर रहे हैं इस पर मेरा कोई एतराज नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल हुए हैं अभी तक बडसर में भाजपा में किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला है सभी से बातचीत हो रही है । सभी एक साथ मिलाकर चल रहे हैं।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






