आधारहीन बयानबाजी कर रहे जयराम ठाकुर: प्रेम कौशल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर प्रदेश की जनता द्वारा नकार दिए जाने के उपरांत गहरे सदमे में प्रतीत होते हैं जिसके चलते लगातार प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति आधारहीन बयानबाजी करते रहते हैं। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर और जे पी नड्डा की जोड़ी ने हिमाचल सरकार को गिराने की नापाक कोशिश की मगर सफल नहीं हुए और इस घटनाक्रम ने भाजपा नेतृत्व को प्रदेश की जनता की नजरों में पूर्ण रूप से बेनकाब कर दिया है क्योंकि प्रदेश की जनता ने जय राम सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ कर ही भाजपा को सत्ता से बाहर किया था,परंतु जिस प्रकार सत्ता लोलुपता के चलते सरकार का तख्ता पलटने का षडयंत्र हुआ उसने खुद ब खुद धन बल के दम पर जनादेश का अपमान करने बालों की पोल खोल दी और इसी असफलता की फ्रस्ट्रेशन में जय राम ठाकुर प्रतिदिन बेतुकी व्यान बाज़ी करते हैं।

कौशल ने कहा कि सरकार गिराने का षडयंत्र भाजपाई मंसूबों का क्लाइमैक्स था और अब बारी भाजपा के बिखरने की है जिसकी नींव कांग्रेस विधायकों को बी जे पी टिकट देने से हो चुकी है।प्रदेश के अनेक कदावर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जय राम ठाकुर तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी है जो आने वाले समय में एक बड़े विस्फोट में प्रवर्तित होने वाली है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh