पार्टी कार्यकर्ताओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण : धूमल 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय जनता पार्टी भोरंज मंडल ने पार्टी का 44वां स्थापना दिवस ग्राम केंद्र समीरपुर के अंतर्गत बूथ समीरपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी मौजूद रहे।

सर्वप्रथम उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के झंडे को लहराया। उसके उपरांत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव को मजबूत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी जी का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समीरपुर सेक्टर के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भोरंज विस क्षेत्र की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उधो राम चंदेल, प्रेम सिंह, प्रताप सिंह, रूप लाल, प्रकाश चंद, विचित्र सिंह, गुलशन देवी, शक्ति चंद, कमल जीत, उर्मिला, गरीब दास, दीना नाथ सहित करीब 35 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान 25 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन भी थामा जिनमें गांव टिकरी से संबंध रखने वाले आनरेरी कैप्टन सुरेंद्र सिंह, आनरेरी कैप्टन प्रवेश कुमार, आनरेरी कैप्टन नरेंद्र प्रकाश, नायक सूबेदार पुरुषोत्तम चंद, जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत प्यार चंद, गांव खनसन से संबंध रखने वाले किशोरी लाल, सूबेदार चुन्नी लाल, सूबेदार संजय कुमार, फोरमैन दौलत राम, गांव मतलाना से संबंध रखने वाले सूबेदार जितेंद्र कुमार, गांव संगरोह से कैप्टन मेहर सिंह, हेमराज ठाकुर, भुआणा से संबंध रखने वाले राजीव गुलेरिया ने पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता उधो राम चंदेल ने बताया कि किस प्रकार आदरणीय धूमल जी के नेतृत्व में हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सुदृढ़ीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि जो आज परिस्थितियों हैं, सारी सुख सुविधाएं हैं, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का सराहनीय योगदान है।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर खड़ी है उसको हासिल करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व दीनदयाल उपाध्याय जी का विशेष योगदान है और यदि हिमाचल प्रदेश की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जी ने अपने प्रयासों से पार्टी संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि 1989 से लगातार आज तक पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित कर संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की कमान उनके हाथों में थी तब उन्होंने कई प्रकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक नीतियां लाकर प्रदेश का विकास किया था और लोगों की भारतीय जनता पार्टी में आस्था बढ़ाई थी।उनके नक्शे कदम पर चलते हुए आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी भी कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन बने हुए हैं। प्रदेश के लिए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट उनकी देन है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जो बड़े कार्य अनुराग ठाकुर द्वारा किए गए हैं, वह अतुलनीय है। इस बार भारी से भारी मतों से अनुराग ठाकुर को लोकसभा में भेजना है, ताकि वे अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और भारतवर्ष के लिए नए आयाम स्थापित कर सकें।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि आज जिस मुकाम पर पार्टी खड़ी है उसमें कार्यकर्ताओं की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी का समर्पण, त्याग व उनकी भूमिका की चर्चा की और लाल कृष्ण आडवाणी के भारतीय जनता पार्टी को दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में है। उनके नेतृत्व में संपूर्ण भारतवर्ष में विकास का नया सैलाब आया है। आज पूरे भारतवर्ष में चौमुखी विकास हो रहा है। नए-नए प्रोजेक्ट प्रत्येक प्रदेश को मिल रहे हैं। देश की सेना को आधुनिक हथियारों के साथ मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व का ही करिश्मा है कि आज पूरा भारत वर्ष भगवामय हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों को जिताकर के मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता चमन ठाकुर, मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी संजीव डोगरा, प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया सह प्रभारी अनीता, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ध्यान चंद, जोगिंदर चंदेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी गांधी सहित बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh