धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हमीरपुर लोकसभा सीट से लगातार चार बार जीते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार बीजेपी टिकट मिलने पर समीरपुर में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। रविवार को प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल करीब 50 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समीर पुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी।
विजय बहल ने कहा कि देश में सशक्त सरकार बनाने और देश को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता जागरूक हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की चुनाव प्रणाली विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव करवाने में सक्षम है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि प्रत्येक मतदाता को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






