धर्मपुर एक्सप्रेस। नादौन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नादौन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर भाषण प्रतियोगिता , पोस्टर लेखन ,नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताएं करवाई । इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे । उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धन्यवाद करता हूं की मुझे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया और साथ ही बताया कि क्यों हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है । साथ ही उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों से जागृत करवाया और साथ यह भी बताया कि किस तरह आज महिलाएं देश का नाम हर क्षेत्र में रोशन कर रही है ।
इकाई अध्यक्ष अंश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का ही नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्र हित, समाज हित,राष्ट्रीय हित के लिए सदैव कार्यरत है ।विद्यार्थी परिषद हर साल महिला दिवस के उपलक्ष पर इस तरह के कार्यक्रम करवाती रहती है ताकि आज की महिलाएं समाज में अपना योगदान करती रहे तथा देश का नाम रोशन करती रहे ।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानविका , दूसरा स्थान नाहिद , तीसरा स्थान अनिकेत हासिल किया।
पोस्टर लेखन में प्रथम स्थान रितिका ,दूसरा स्थान मुस्कान ,तीसरा स्थान मनीष ने हासिल किया ।
नारा लेखन में प्रथम स्थान रूचिका ,दूसरा स्थान शीतल ,तीसरा स्थान अनिकेत ने हासिल किया।
साथ ही इकाई सचिव सचिन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य ,अध्यापकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






