गांव चलो अभियान की प्रदेश कार्यशाला हमीरपुर में, तैयारी का जायजा ले रहे पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

 

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय अभियान गांव चलो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हमीरपुर में सोमवार को होने जा रही है। इसी के चलते पूर्व में मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा व अन्य पदाधिकारी कल होने जा रहे कार्यशाला की तैयारी का जायजा ले रहे हैं । इस कार्यशाला में रुड़की से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल संगठन मंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहेंगे।

इस इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष के अलावा पूर्व में रहे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, जिला के उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ,जिला के महामंत्री राकेश ठाकुर ,अजय रिंटू ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, महामंत्री दिनेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य कार्य करता मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh