किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक 29 को हमीरपुर में होगी आयोजित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिला हमीरपुर में प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा की बैठक 29 जनवरी को होने जा रही है। जिसको लेकर जिला में तैयारी जोरों पर चली हुई है। किसान मोर्चा की बैठक प्रदेश स्तरीय होने पर तैयारी भी व्यापक रूप पर की जा रही है। वही इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा विशेष रूप से भाग लेंगे। यह कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत होने जा रहा है जिसमें किसान मोर्चा का हर कार्यकर्ता हर बूथ हर गांव तक जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ेगा।

 

गांव चलो अभियान के तहत 4 फरवरी से 11 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा । जिसमें हर कार्यकर्ता को हर एक बूथ और हर एक गांव तक पहुंचना अनिवार्य है। इस अभियान के चलते लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में भी बताया जाएगा। वही प्रदेश में सतासीन कांग्रेस सरकार की सफल हुई गारंटीयों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने बताया कि किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक हमीरपुर में आयोजित होने जा रही है जिसको लेकर सभी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी जिसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान मोर्चा के हर एक कार्यकर्ता को हर बूथ तक पहुंच कर इस अभियान को सफल बनाना है। वहीं लोगों को अपने साथ जोड़कर भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में भी अवगत करवाना है।

 

 

आपको बता दें कि भाजपा ने प्रदेश स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं इसी के मध्य नजर अब जगह-जगह बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हमेशा ही सुर्खियों में रहा है और इस पर फिर से काबिज होने के लिए भाजपा ने रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh