पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का बड़सर विस क्षेत्र के करेर सेक्टर से हुआ शुभारंभ 

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

जिस तरह पूरे देश में राममय माहौल बना हुआ है, इसी तरह सांसद एवं केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर की पहल पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम में भी महिलाओं ने प्रभु श्रीराम के भजन गाकर पूरे पंडाल को राममय कर दिया। अनुराग ठाकुर के प्रयासों से अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को प्रोत्साहित करने के लिए आज 20 जनवरी को महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर सेक्टर से हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

 

इस पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता के पहले ही प्रोग्राम में लगभग 54 महिला मंडलों ने भाग लिया और उनमें से कछवीं गांव की महिला मंडल की टीम विजेता व दैन गांव की महिला मंडल की टीम उपविजेता रही। इसमें लगभग 600 से अधिक महिलाओं ने अलग-अलग महिला मंडलों से भाग लिया। इस दौरान तीन जज की टीम भी लगाई गई थी जिसमें जज कैप्टन प्रीतम, सुमित्रा महाजन व सुलक्षणा ने सबकी प्रस्तुति को देखते हुए विजेता और उपविजेता का निर्णय किया। माहौल इस तरह लग रहा था कि एक से एक प्रस्तुति को सुनकर महिलाएं पूरे पंडाल में नाच उठ रही थीं। इस दौरान विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही अनुराग ठाकुर  के प्रयासों के द्वारा जितने भी महिला मंडल के महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे, उनको प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर के आकर्षक उपहार से सम्मानित किया।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  की अद्भुत पहल सभी महिलाओं को भा रही थी और जो महिलाएं घर में दिन भर घरेलू काम करती रहती थी, उनको इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कुछ महिलाओं ने तो पंडाल में भरपूर नाच गाना किया। माहौल तब इतना सुंदर हो गया जब प्रभु श्री राम का गाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपलब्धियां को लेकर गाया गया, तो सारे पंडाल की महिलाओं सहित जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल भी नाचने पर मजबूर हो गए।

 

इस अवसर पर जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना चौहान, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष किरण बाला, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh