जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश ने किया राजेश धर्माणी का तकनीकी शिक्षा मंत्री बनने पर किया सम्मानित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

 

हिमाचल किसान एव जन कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश ने जिला बिलासपुर से तकनीकी शिक्षा बोर्ड के मंत्री एव घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी के बनने पर सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में व सभा के पदाधिकारियों ने फूलों एव गुलदस्ता देकर समानित किया गया। सभा के प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी को मंत्री बनाने से घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में विकास होगा और इसके साथ जिला बिलासपुर एव पूरे हिमाचल प्रदेश को लाभ मिलेगा। क्योंकि यह एक ईमानदार कर्मठ, समाज सेवक, ऊर्जावान व्यक्ति है। इन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन तब होगा जब सब व्यक्ति, व आम जनता भी सहयोग दे। इसके साथ कर्मचारियों व अधिकारियों को भी अपना कार्य ईमानदारी व निष्ठावान से करना चाहिए।

 

कुर्सी का सदुपयोग करना चाहिए। इसके साथ जन समस्याओं को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य समस्या में आवारा पशुओं, जंगली जानवरों, बंदरों, किसान आयोग बनने के लिये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दुबारा नौकरी ना देने बारे, बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देना, प्रदेश ने नशा कारोबार को रोकना, पर्यावरण को बचाने के लिये, फोरलेन की आड़ मे किसानों मजदूरों, व्यपारियो, को न उजाड़े, छोटे छोटे नालों, खड्डों के चेक डैम का निर्माण करवाना, आदि कई जन समस्याओं के बारे मंत्री महोदय जी को अवगत करवाया गया।

 

इस अबसर पर प्रदेश महासचिव सीता राम शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रकाश वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष दलेल सिंह ठाकुर, सदस्यों मे अश्विनी कुमार, एडवोकेट देवराज राणा, एडवोकेट दीनानाथ शर्मा, दौलत राम चंदेल, रत्न चंद, श्याम लाल, लौगू राम, सलाहकार संत राम कौंडल, जगदीश कुमार, सुमन भारद्वाज, बी0 डी0 शर्मा, रविंदर कुमार, लेख राम शर्मा, आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh