बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखे मां-बाप:  देशराज

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

सुजानपुर के महाराजा संसार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सेवानिवृत प्राचार्य देशराज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके की गई । यहां पहुंचे मुख्य अतिथि का स्कूल प्रधानाचार्य रीना शर्मा सहित तमाम स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं की हर गतिविधि पर अभिभावक पूरी नजर रखें अध्यापक उन्हें शिक्षित कर रहे हैं लेकिन घर पर वह क्या करते हैं इस बात की पूरी जानकारी परिजनों को होनी चाहिए । आपके बच्चे किसके साथ घूमते हैं, उनकी संगत किन के साथ है वह कहां पर जा रहे हैं, तमाम बातों की जानकारी लेना अभिभावकों का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए । वर्तमान में जिस तरह से नशा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में परिजनों को अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखना होगा । अध्यापक अपना कर्तव्य निभा रहे हैं परिजन भी अपना पूरा कर्तव्य निभाएं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि कोई ऐसा गलत कार्य न करें जिससे उनकी उनके परिजनों और उनके अध्यापकों की बदनामी न हो, इस मौके पर प्राचार्य ने स्कूल को अपनी तरफ से
प्रोत्साहित राशि 5100 की भेंट की स्कूल को दी।

 

यहां पहुंचे मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देशराज , स्कूल निदेशक नसीम राजा, प्रमोद शर्मा सोनिक डोगरा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिसमें प्राचार्य ने सभी अभिभावकों और स्कूल कमेटी के पधारने पर धन्यवाद किया है।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh