युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

नेशनल सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर यस हिमाचल द्वारा सम्मानित 

एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से चैंपियन मानसी व उनके प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच प्रेम ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सहयोगी कोच नेहा सूद को भी सम्मान किया गया।

पूर्व में खेलों में हिमाचल का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र अत्री ने कहा कि इस स्तर की उपलब्धि मात्र एक खिलाड़ी व प्रशिक्षक की उपलब्धि नहीं होती बल्कि इससे भी अधिक यह एक प्रेरणा होती है, स्थानीय नन्ही प्रतिभाओं के लिए , युवाओं के लिए कि यदि हम अपनी ऊर्जा का दोहन अनुशासन में रहकर सही दिशा में करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हमारे सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों आज हमारे इस साई सैंटर हमीरपुर में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध हैं ,जिससे हमारे स्थानीय बच्चों के साथ पूरे प्रदेश व अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण मिल रहा है, और बहुत कम समय में हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपना परचम लहराया है। नरेंद्र अत्री आशा जताई कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं में और बढ़ोतरी होगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh