विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्त एकत्रित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को भाजयुमो हमीरपुर द्वारा गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक आशीष शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस महादान में योगदान देने के लिए सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

इससे पूर्व सुबह से ही विधायक के निवास स्थान पर उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विधायक ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति का इस समाज सेवा में योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राजेश ठाकुर, तेन सिंह, अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, भाजयुमो अध्यक्ष अंकुश कुमार सहित संतोष अत्री, चिराग, अभिनंदन, सचिन, करण, साहिल, राहुल सहित अन्य मंडल पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh