हमीरपुर की ‘अपनी पाठशाला’ का परचम,100% रिज़ल्ट से रचा इतिहास

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में एपी कोचिंग क्लासेस (अपनी पाठशाला) ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान को और सशक्त किया है। अकादमी की मेधावी छात्रा आरुषि ने गर्ल्स कैटेगरी में पूरे हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर न केवल संस्थान बल्कि पूरे हमीरपुर जिले का गौरव बढ़ाया है।इस वर्ष अकादमी का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है। प्रबंधन के अनुसार कक्षा 6 के 10 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जबकि कक्षा 9 के 2 छात्रों ने भी परीक्षा क्वालीफाई कर संस्थान का नाम रोशन किया।

अकादमी के प्रबंधक परीक्षित चंदेल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष संस्थान का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रहा, जो पिछले वर्ष के 261 अंकों के रिकॉर्ड से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, सही दिशा और सकारात्मक वातावरण का परिणाम है। परीक्षित चंदेल ने अपनी समर्पित शिक्षण टीम, मेहनती विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी एपी कोचिंग क्लासेस (अपनी पाठशाला) हमीरपुर सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेगी।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh