राष्ट्र गौरव के उत्सव के दिन जिला के 20 स्वतंत्रता सेनानी परिवार होंगे सम्मानित

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

राष्ट्र गौरव के उत्सव 76वें गणतंत्र दिवस पर जिला के 20 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संघ के सदस्यों ने जिला प्रशासन को सूची भी सौंपी है। गौरतलब है कि इस दिन देश के हर उस व्यक्ति का सम्मान किया जाता है, जो किसी न किसी रूप में राष्ट्र के विकास और गौरव में योगदान दे रहा है। हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर का कहना है कि जिला के 20 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के आश्रितों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने बारे डीसी गंर्धवा राठाैर को सूची सौंप दी गई है।

जिसमें जिला हमीरपुर के पाहलू गांव की अतो देवी, धनेड़ की कृष्णी देवी, सलासी की आत्मा देवी, घनाल की कौशल्या देवी, बलोह की शीला देवी, हमीरपुर के पुरुषोत्तम कालिया, बकारटी के नरेश शर्मा, हमीरपुर के अशोक कंवर, जाहू के रोशन लाल, हमीरपुर के हेमराज, राजकमल, मान चंद राणा, हरीश नंदा, झनियारी की रीता देवी, झगेड़ की ऊषा देवी, हमीरपुर के गोपाल शर्मा, कुठेड़ा की सिमरो देवी, सरलीं के देशराज, जोलसप्पड़ के राजकुमार और झनियारा की ज्ञानो देवी को सम्मानित किया जाएगा। सदस्यों का कहना है कि संघ के द्वारा 15 अगस्त के कार्यक्रम में भी एक ऐसी ही सूची सम्मानित करने बारे जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारो के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आहवान किया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh