अंतिम संस्कार से पहले न्याय की मांग, रंजना के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले सासन के क्षेत्र में एक नाबालिक युवक की दरिंदगी का शिकार हुई 43 वर्षीय महिला के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। महिला के साथ हुई इस दरिंदगी को ग्रामीण किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। नेशनल हाईवे पर झनियारा में सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए हैं तथा शव को NH पर रखकर न्याय की गुहार लगाई । इस जघन्य अपराध के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है तथा मृतक महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 103 पर महिला के शव को रखकर आरोपी को मौके पर लाने की भी जोरदार मांग उठाई है। ग्रामीणों के इस आक्रोश से नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया इसके उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि ग्रामीण पुलिस के आश्वासन को भी अनसुना कर आरोपी को मौके पर लाने की मांग करते रहे।

बता दें की 3 नवंबर को शासन क्षेत्र की 43 वर्षीय रंजना कुमारी दोपहर बाद अपने खेतों की तरफ घास लाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान एक नाबालिक युवक ने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। दराटी और डंडे से महिला के ऊपर कई प्रहार किए गए। जिस कारण महिला गंभीर रूप से घायल गई थी। महिला को पीजीआई रेफर किया गया था जहां पर महिला की मृत्यु हो गई।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh