धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में दो दिवसीय तकनीकी उत्सव (टेक फेस्ट) चैतन्य-2025 का शुभारंभ हुआ। तकनीकी उत्सव के उद्घाटन समारोह में एनआईटी हमीरपुर के गणित विभाग के सह आचार्य डॉ पवन कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर व अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। तकनीकी उत्सव में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, एनआईटी हमीरपुर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, टीआर अभिलाषी नेरचौक मंडी, जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर, बद्दी विश्वविद्यालय, पीजी कॉलेज धर्मशाला, एचआईईटी शाहपुर, गौतम कॉलेज हमीरपुर, वैष्णो ग्रुप ऑफ कॉलेज, नूरपुर और बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बड़ू, हमीरपुर की टीमें विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रही है। मुख्य अतिथि ने तकनीकी विवि के इस प्रकार के कार्यक्रम करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियों ने विद्यार्थियों के कौशल को विकसित होने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कई बार इस प्रकार के कार्यक्रमों में विकसित कौशल ही काम आती है। उन्होंने कहा कि कैंपस में आपके कौशल के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं होती, लेकिन जब ऐसी गतिविधियों में हमारी सहभागिता होती है, तो आपमें छुपी प्रतिभा कौशल सामने आता है। ऐसे गतिविधियों को कैंपस में बढ़ावा देना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को आपने कौशल को सबके सामने रखने का मौका मिल सके। वहीं, कुलसचिव ने सभी विद्यार्थियों को तकनीकी उत्सव के आयोजन और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि तकनीकी उत्सव में तकनीकी विवि के विद्यार्थियों के अलावा प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 160 प्रतिभागिता भाग ले रहे हैं। पहले दिन उद्योग पेशेवरों द्वारा कार्यशाला, डेटाथॉन (पहला दिन) कोड फोर्ज, एकीकरण प्रतियोगिता, ध्वज पर कब्ज़ा, मानव बनाम कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैक्स गेम, ई-स्पोर्ट्स की स्पर्धाएं आयोजित की गई। मुख्यातिथि ने तकनीकी उत्सव में चल रही सभी प्रतियोगिताओं को अवलोकन भी किया।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






