असामाजिक तत्वों से दूर, खेल मैदान के समीप रहें युवा : नरेंद्र अत्री

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हमारे प्रदेश के युवाओं में समाज व प्रदेश को सही दिशा में आगे बढ़ाने की क्षमता मौजूद है बशर्ते वे खुद के अंदर मौजूद शक्ति को पहचाने व स्वयं पर विश्वास करते हुए आगे बढ़े, यह बात पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे, भाजपा युवा मोर्चा व हि प्र विश्वविद्यालय, शिमला के केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री ने बाकर,कुजावलह मैदान में आरबीएल युवक मंडल द्वारा आयोजित एन आर एस एस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्यातिथि कही ।

नरेंद्र अत्री ने कहा कि ड्रग्स जैसी गम्भीर समस्या से निपटने में युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। समाज में कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न रूपों में समाज से घुल मिलकर युवाओं को बरगला रहे हैं। उन्हें ड्रग्स के दलदल में धकेल रहे हैं। युवाओं को स्वयं जागरूक रहकर इन राष्ट्र विरोधी ताकतों को पहचानकर, इनका बहिष्कार करने की आवश्यकता है। इससे पहले खेल के मैदान पर पहुंचने पर आयोजकों व खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि नरेंद्र अत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।

एन आर एस एस मैमौरियल क्रिकेट प्रतियोगिता* में कल 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें लखरैहड विजेता व फनैहल उपविजेता रहे विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगर पुरस्कार भी दिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन सचिव हेमराज ठाकुर के साथ आर बी एल युवक मंडल के प्रवीण कुमार पप्पू, अनिल कुमार काका, प्रवीण कुमार पिंकू, अश्विनी कुमार, रितेश अब्बू ने अहम भूमिका निभाई, इस मौके पर फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, कबड्डी संघ के सह सचिव व पंचायत प्रधान अनिल परमार, सामाजिक संस्था यस, हिमाचल के प्रतिनिधि सुभाष ठाकुर, कमलेश वर्मा भी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh