धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
दीपावली की रात को हमीरपुर जिला में आगजनी की छह घटनाएं हुई है जिनमें लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन लाखों में है। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान जल जाने से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। वही रिहायशी मकान और पशुशालाएं भी आग की भेंट चढ़े हैं।
जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात को सलौनी में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में भयंकर आग लग गई जिस कारण लाखों का नुकसान हुआ है। वही जाहू क्षेत्र में भी एक परिवार का मकान जलकर राख हो गया। बकारटी में एक परिवार की पशु शाला में अचानक सोमवार देर रात को आग लग गई जिस कारण अंदर रखा हुआ हजारों का घास जलकर राख हो गया। इसके साथ ही अन्य आगजनी की कुछ एक और घटनाएं भी सामने आई हैं। आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए दमकल विभाग पहले से ही तैयार था। स्थानीय ग्रामीणों तथा दमकल विभाग ने सामूहिक सहयोग से आगजनी पर काबू पाया है। समय पर हुई कार्रवाई के चलते लाखों की संपत्ति जलने से बचाई गई है।
फायर केंद्र हमीरपुर के अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि आगजनी की 6 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में संबंधित परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है तथा दमकल विभाग ने तोड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की संपत्ति आग की चपेट में आने से बचाई है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh





