एआईपीएनबीओएफ ने अपनी मांगों को लेकर की दो दिवसीय हड़ताल

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन ने पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य, जीवन संतुलन और अन्य लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल प्रदर्शन किया। बीते गुरुवार व शुक्रवार को हड़ताल कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को हमीरपुर में एआईपीएनबीओएफ के सदस्यों ने प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन किया। इसमें पीएनबी मंडल कार्यालय के बाहर नारेबाजी और बैनर प्रदर्शन शामिल रहा। साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उप महासचिव कामरेड प्रदीप कौंडल, राष्ट्रीय सह सचिव कामरेड संदीप कश्यप, हमीरपुर के अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र चौधरी, हमीरपुर के सहसचिव कामरेड कुमार गौरव, हिमाचल के उपाध्यक्ष कामरेड हुसन चंद, हिमाचल के खजांची कामरेड भूपेंद्र सहगल, धर्मशाला से अध्यक्ष कामरेड अश्वनी कुमार, धर्मशाला मंडल सचिव प्रदीप धीमान, मंडी के मंडल अध्यक्ष कामरेड गजेन्द्र एवं सहसचिव कामरेड विवेकानंद समेत अन्य ट्रेड यूनियन के नेताओं ने पीएनबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को मंडल प्रमुख हमीरपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित है, लेकिन हमीरपुर में यह शांतिपूर्ण और सीमित रहा, जिससे ग्राहक सेवाओं पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा। हमीरपुर के पीएनबी मंडल कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना आयोजित किया गया। इसमें लगभग 100 अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों पर आधारित शांतिपूर्ण विरोध दर्ज किया। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उप महासचिव एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव कामरेड प्रदीप कौंडल के नेतृत्व में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में बैंक अधिकारियों का आक्रोश देखने वाला था।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh