मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया ने की सीएम सुक्खू से मुलाकात

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

नगर निगम हमीरपुर के मनोनीत पार्षद डॉक्टर हर्ष कालिया ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

सीएम ने कहा कि आज मेरे गृह ज़िला हमीरपुर से नगर निगम के मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया से आत्मीय भेंट हुई। इस मुलाक़ात के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉक्टर हर्ष कालिया ने भी मुख्यमंत्री से हमीरपुर जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की वही आगामी रणनीति के बारे में भी बातचीत की। डॉ हर्ष कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास की कोई कमी नहीं है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh