धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी बुधवार को राजकीय सिद्धार्थ डिग्री कालेज नादौन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राजेश धर्माणी बुधवार सुबह करीब 10 बजे कालेज परिसर में पहुंचेंगे और कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के तुरंत बाद वह दोपहर को ही शिमला रवाना हो जाएंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






