ऑनलाइन कक्षा के दौरान अश्लील वीडियो चलने का मामला आया सामने

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला हमीरपुर के एक सरकारी स्कूल में ऑनलाइन कक्षा के दौरान अश्लील वीडियो चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस शर्मनाक घटना ने न सिर्फ छात्रों, बल्कि अभिभावकों को भी हैरान कर दिया है। मामले को लेकर ऑनलाइन कक्षा में शामिल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी । अभिभावकों ने इसकी प्रधानाचार्य के पास शिकायत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार भारी बरसात के कारण स्कूलों में छुट्टियों के चलते स्कूल प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने का निर्देश दिया था। 4 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे हमीरपुर जिला के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ऑनलाइन कक्षा ले रही थी। इसी दौरान ऑनलाइन क्लास में अश्लील वीडियो चल पड़ा। अचानक हुई इस हरकत से छात्र-छात्राओं में हडक़ंप मच गया। जिसके बाद मामले की शिकायत संबंधित टीचर सहित प्रधानाचार्य को दी।

स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी टोनी देवी में करवा दी है। अब पुलिस द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

इस मामले के लेकर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक मोही चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन द्वारा शिकायत पुलिस में कर दी गई है ।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh