धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
नवगठित हमीरपुर जिला भाजपा अपनी पहली जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर 1 सितंबर को पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आयोजित करेगी।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यसमिति बैठक 4 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यसमिति बैठक के सटीक कार्यक्रम और स्थल के विवरण को लेकर 1 सितंबर की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस विशेष बैठक में जिला कार्यसमिति बैठक के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी जायेंगी।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






