पांच पंचायतों का विकास खंड कार्यालय बदलने के विरोध में हमीरपुर में जोरदार प्रदर्शन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

हमीरपुर ब्लॉक की पांच पंचायतों का विकास खंड कार्यालय बदलने के विरोध में हमीरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया । विकास खंड बदलने के विरोध में मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से इन पांच पंचायतों के दस हज़ार लोगों के हस्ताक्षर करवा कर ज्ञापन सौंपा । आज सुबह ही इन पंचायतों के लोग तहसील परिसर के बाहर एकत्रित हुए और उसके उपरांत हमीरपुर बाजार से जुलूस निकालते हुए गांधी चौक पर सभा की।

उल्लेखनीय है कि हमीरपुर विकास खंड की पांच पंचायतों में से चार पंचायतों जिसमें कुठेड़ा, टीबी,देई दा नौन मझोग सुलतानी को सुजानपुर को सुजानपुर व ख्याह लोहाखरिया को टोनीदेवी में विकास खंड में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई है जिसका इन पंचायतों के लोग विरोध कर रहे हैं । लोगों का कहना है कि हमीरपुर इस क्षेत्र से महज चार पांच किलोमीटर दूर है जबकि सुजानपुर और टोनीदेवी बीस से पच्चीस किलोमीटर दूर है इस क्षेत्र की तहसील व थाना भी हमीरपुर है और नजदीक होने की बजह से लोगों को काफी सुविधा मिलती रही है। परंतु सरकार के इस कदम से लोगों को अपने छोटे छोटे कामों जैसे बी पी एल प्रमाण पत्र और अन्य कामों के लिए अब नजदीक के बजाय दूर जाना होगा जिससे किराये व समय दोनों खर्च होंगे जिसका क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं । लोगों की इस बात को लेकर आम सहमती बन चुकी है कि अगर इस समस्त क्षेत्र को दोबारा हमीरपुर में शामिल नहीं किया गया तो एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन लड़ा जाएगा और इस अधिसूचना को रद्द करवाया जाएगा ताकि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी ना हो ।

आज के प्रदर्शन को जोगिंदर कुमार पूरब जिला परिषद सदस्य, जिला परिषद अनु वार्ड सदस्य आशा देवी, ख्याह लोहाखरिया के ब्लॉक समिति सदस्य प्रकाश चंद, अमन जसवाल,गायत्री देवी पूर्व प्रधान कुठेड़ा ,रंजन शर्मा पूर्व प्रधान देई दा नौन , बुद्धी सिंह पूर्व उप प्रधान मझोग सुलतानी, सीमा धीमान पूर्व प्रधान ख्याह लोहाखरिया शालू , श्री राम आदि ने संबोधित किया । आज के प्रदर्शन में बंदना, सुमन, त्रिलोक चंद ,संदला देवी सहित सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया ।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh