अनुराग सिंह ठाकुर ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और हमीरपुर से पांचवीं बार के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हमीरपुर के मट्टनसिद्ध में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उनके साथ जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित गौतम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh