अजय शुक्ला ने डॉ. सन्नी शुक्ला को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला को पूर्व मंडल महामंत्री भाजयुमो हमीरपुर अजय शुक्ला ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

अजय शुक्ला ने कहा कि डॉ. सन्नी शुक्ला ने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छात्र समुदाय की मांगों के लिए उन्होंने कई आंदोलन खड़े किए और उन्हें निर्णायक परिणाम तक पहुँचाया। वे पूर्व में विद्यार्थी परिषद की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. शुक्ला लंबे समय तक एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहे हैं और अब भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। अजय शुक्ला ने कहा कि बड़े भाई सन्नी शुक्ला का मार्गदर्शन उन्हें सदैव मिलता रहा है और भविष्य में भी यूं ही मिलता रहेगा।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh