भाजपा हमीरपुर जिला इकाई ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय रिन्टू, मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल और प्रवक्ता विनोद ठाकुर छंब ने आज एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के तीन प्रमुख पदाधिकारी इसी जिले से हैं, जिसमें प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, सचिव वंदना योगी और भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला शामिल हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और दीर्घकालिक सेवा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस नई टीम के विशाल अनुभव, युवा ऊर्जा और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए, हिमाचल प्रदेश में भाजपा आने वाले समय में शक्ति और विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। इस मजबूत और गतिशील प्रदेश कार्यकारिणी के साथ, भाजपा का विस्तार करने और नए जोश के साथ प्रदेश की सेवा करने की दिशा में अभूतपूर्व काम होगा।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh