धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी जिलावासियों से मॉनसून सीजन के दौरान विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मॉनसून के आगमन के साथ ही जिला में आने वाले दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इसलिए, सभी जिलावासी विशेष ऐहतियात बरतें और नदी-नालों के पास न जाएं। भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों से भी दूर रहें। भारी बारिश में घर से बाहर निकलने का जोखिम न उठाएं। खराब मौसम में पेड़ांे के नीचे आश्रय न लें तथा बिजली की तारों से सुरक्षित दूरी बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोग नदी के पास न जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के टॉल फ्री नंबर 1077 या दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377, 221477 और 221877 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने राजस्व विभाग के फील्ड अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले नुक्सान की रिपोर्ट तुरंत भेजें। अन्य विभागों के अधिकारी भी विभागीय संपत्तियों को होने वाले नुक्सान की रिपोर्ट प्रेषित करंे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






