वित्तीय लाभ व पेंशन न मिलने को लेकर पथ परिवहन संगठन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर ने अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत हुए चालक, परिचलक व तकनिकी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ न मिलने को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। संगठन के पदाधिकारीयों ने एडीसी हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में पथ परिवहन से सेवानिवृत कर्मचारियों ने बताया हैं कि प्रदेश सरकार अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को न तो आज दिन तक पेंशन दे पाई हैं और न ही सेवानिवृति पर मिलने वाले वित्तीय लाभो का भुगतान कर पाई हैं। पिछले 14 माह में 3300 के करीब पेंशनर सरकार की बेरुखी व लेटलतीफी से अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। पेंशनरों का कहना हैं कि पेंशन की अनिश्चिता से वह टेंशन में हैं और कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जबकि पिछले तीन सालों से चिकित्सा बिलों की अदायगी भी पैडिंग चल रही हैं। जिसके चलते वरिष्ठ नागरिक इलाज करवाने में भी असमर्थ साबित हो रहे हैं। ज्ञापन में पथ परिवहन पेंशनरों ने इस बात का भी जिक्र किया है कि साल 2016 के बाद से संसोधित वेतनमान व पेंशन के निर्धारण के एरियर का भुगतान अन्य बोर्डो को दे दिया गया हैं जबकि पथ परिवहन को इससे भी अभी तक दूर रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पैंशन व पैशन लाभ हेतु सेवानिवृत कर्मचारी व उनके संगठन समय-समय पर प्रबन्धन व सरकार को ज्ञापन देते रहे है, परन्तु परिणाम लगभग शुन्य है। अन्तह सेवानिवृति के पश्चात हजारों पैंशनरों को पैशन व पैशन सम्बन्धि वितिय लाभ हेतु माननीय न्यायालय की शरण में जाकर लाखों रूपये पेंशनरों के साथ-साथ सरकार को भी लाखों रूपये खर्च करने पड़ रहे हैं और सरकार लाखों रूपये ब्याज के रूप में देकर जनता के पैसे का दुर्पयोग कर रही है। उम्र के इस पडाव में पेंशनरों / वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वाभिमान से समझौता कर दूसरों के आगे हाथ फैलाने के लिए मजबूर होना पड रहा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh