प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक: राजेन्द्र राणा 

धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर 

प्रदेश सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल हर वर्ग के लिए निराशाजनक रहा है साफ शब्दों में कहा जाए तो यह ढाई वर्ष का कार्यकाल काले अध्याय में लिखा जाएगा यह बात पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही ।

राणा ने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग नाराज है और इस समय सरकार के जाने इंतजार कर रहा है। आजकल जिस तरह से प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं का राजधानी दिल्ली में आना-जाना लगा है उसको देखकर लगता है कि हिमाचल में बड़ा कुछ होने वाला है। राजेंद्र राणा ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री बनना तय हुआ था तब ढाई ढाई वर्ष के कार्यकाल की चर्चा निकलकर सामने आई थी। पिछले 2 दिन से जिस तरह से कांग्रेस नेताओं का दिल्ली की आलाकमान से मुलाकातों का दौर जारी है उसको लेकर भी प्रदेश में सुगबुहाट है। राणा ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस पार्टी के अंदर का मामला है लेकिन मौजूदा स्थिति को देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ उनकी ही पार्टी के कई मंत्री और विधायक हैं । ढाई वर्ष के कार्यकाल को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस समय अवधि में जो कार्यकाल सरकार का रहा है। उसमें प्रदेश के हर वर्ग को परेशानी हुई है अगर इस कार्यकाल में किसी का भला हुआ है तो वह केवल मुख्यमंत्री के मित्रों का हुआ है लेकिन लगातार इस सरकार का समय कम हो रहा है और जनता पूरे मूड में है कि अबकी बार एक है कांग्रेस के स्थान पर एक थी कांग्रेस करना है । उन्होंने दावा करते हो कहा कि आज अगर प्रदेश में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा विधायक जीतने वाली पार्टी बनेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा महिलाओं के नाम पर यह सरकार बनी और आज महिलाएं ही इस सरकार से प्रताड़ित है जब सरकार बनानी थी तो झूठे वादे किए गए 10 झूठी गारंटरयां दी गई आज तमाम गारंटीया हाशिये पर हैं एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बटुआ खाली होने का बयान दिया है जो बिल्कुल हास्यास्पद बयान है उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री बटवा खाली होने की बात कर रहे हैं लेकिन जब झूठ बोलना था तब उन्होंने क्यों नहीं अपने भटूरे की तरफ देखा तब क्यों लगातार झूठ पर झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया।

 

पूर्व विधायक ने कहा कि ढाई वर्ष का कार्यकाल काला अध्याय रहा हैं । कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे हैं तबादला आयोग चरम सीमा पर है। पेंशनर्स की पेंशन बंद है । दुकानदार प्रताड़ित किये जा रहे हैं। ठेकेदार परेशान हैं जीपीएफ नहीं मिल रहा है गरीब वर्ग को बसाने के स्थान पर उजाड़ा जा रहा है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh