जनता द्वारा नकारे जाने से विचलित हैं राहुल गांधी: जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर 

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस के समय में देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति और परिवारवाद का ही सामना करना पड़ा। श्री ठाकुर ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने देश को केवल अपना सत्ता का साधन बना लिया था।

 

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पंडित नेहरू के कार्यकाल से ही कांग्रेस ने अपनी नीतियों से देश को पीछे खींचा। 1962 के भारत-चीन युद्ध में नेहरू सरकार की विफलता और बाद में 1975 में इमरजेंसी के काले अध्याय ने कांग्रेस की सच्चाई को उजागर कर दिया। ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस परिवारवाद से उबर नहीं पाई है। कांग्रेस ने हमेशा देश के संसाधनों का दोहन कर, सत्ता को परिवार की जागीर समझा।

 

राकेश ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा भी जनता के बीच मजाक का विषय बन चुकी है। जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों में नहीं आने वाली।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh