धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
प्रेस क्लब हमीरपुर का 5 वर्षीय चुनाव शुक्रवार को हमीरपुर में हुआ। सर्वप्रथम प्रेस क्लब हमीरपुर के तत्कालीन महासचिव अरविंद सिंह ने प्रेस क्लब कर लेखा जोखा रखा था पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष रखा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। चुनाव प्रभारी पंकज भारतीय ने 5 वर्षीय चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करवाया। अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्यों के नाम का अनुमोदन किया गया जिसमें जसवीर कुमार तथा पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा का नाम शामिल था। इसके उपरांत जसबीर कुमार ने सुशील शर्मा को अपना समर्थन दिया। इसके उपरांत सर्व समिति से सुशील शर्मा लगातार दूसरी बार प्रेस क्लब हमीरपुर के प्रधान नियुक्त किए गए। वही महासचिव पद पर कमलेश भारद्वाज के नाम पर सर्व समिति से मोहर लगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा, नीलकांत भारद्वाज, विशाल राणा, राजकुमार सूद, विकेश कुमार, कंचन शर्मा, डॉ आदित्य पुरी, दयाल प्रसाद, सुरेंद्र ठाकुर, जीवन कुमार, मीनाक्षी, संतोष कुमारी, राजेश खन्ना, बीके शर्मा, उषा चौहान, विवेकानंद शर्मा, पूनम भाटिया, अनिल शर्मा, पूनम कुमारी, मोहन चौहान उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब के उत्थान के लिए पूर्व की भांति ही निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। प्रेस क्लब की मजबूती और प्रेस क्लब भवन के निर्माण के संदर्भ में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दोबारा से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रेस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब से जुड़ी हुई गतिविधियों को गति प्रदान की जाएगी। सुनिश्चित किया जाएगा की प्रेस क्लब के माध्यम से सभी सदस्यों को उपयुक्त लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के पत्रकारों और मुख्यमंत्री के बीच जो संवाद है उसे और बेहतर बनाया जाएगा।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






