जाति जनगणना का फैसला कांग्रेस के सामाजिक, न्याय के संघर्ष की जीत : राजीव राणा*

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

एनडीए सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में सामाजिक एवं आर्थिक जाति जनगणना (एसईंसीसी) के कार्यान्वयन की घोषणा की है जो लंबे समय से लंबित मांग थी जो अब पूरी हो गईं है। इस कदम को कांग्रेस पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता, व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में अथक संघर्ष की जीत के रूप में सराहा गया है। यह बात असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने कही।

उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर पड़े वर्गों को बधाई देते हुए चेयरमैन राजीव राणा ने इस बात पर जोर दिया कि इन समुदायों को लंबे समय से उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। राहुल गांधी के शब्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा,राजनीतिक शक्ति उस विशेष समुदाय की आबादी के अनुसार वितरित की जानी चाहिए।

राणा ने कहा कि यह निर्णय भारत में बहुसंख्यक आबादी की आकांक्षाओं को दर्शाता है। और हर मंच पर इस मुद्दे को लगातार उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए राणा ने नागरिकों से इस बहुप्रतीक्षित परिवर्तन को वास्तविकता बनाने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को पहचाने का आह्वान किया।

 

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh