हैड कांस्टेबल राजेश कुमार बने एएसआई

धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर

जिला हमीरपुर में चार हैड कांस्टेबल की पदोन्नति हुई है जिन्हें एएसआई बनाया गया है।

हमीरपुर एसपी ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पदोन्नति होने के बाद एएसआई बन गए हैं। जिला में चार हेड कांस्टेबल की पदोन्नति हुई है और एएसआई बने हैं। राजेश कुमार टोनी देवी क्षेत्र के बराड़ा के रहने वाले हैं। राजेश कुमार ने कहा कि जो उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh