संतोषी माता मंदिर में लगा शानदार कैंची गेट

धर्मपुर एक्सप्रेस। लदरौर

जिला के प्राचीन संतोषी माता मंदिर लदरौर के कैंची गेट पर ही अब कई देवताओं के दर्शन हो जाएंगे। एल्युमिनियम से बनाए गए कैंची गेट पर कई देवी देवताओं को चित्रित किया गया है। मंदिर के अंदर की रोशनी से यह गेट जगमगा रहा है तथा देवी देवताओं के भी अनोखे ढंग में दर्शन हो रहे हैं। कैंची गेट की दीवार पर गोलाकार आकार में देवी देवताओं के चित्र बनाए गए हैं, जोकि रोशनी में जगमगा रहे हैं। इससे माता मंदिर की शोभा और बढ़ रही है। मंदिर का कैची गेट कई दशकों पुराना था जिसे बदलने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। मंदिर को बने हुए 50 साल से अधिक हो चुके हैं और तब से पुराना है कैंची गेट था। मंदिर का बेशक जीर्णोद्धार किया गया लेकिन कैंची गेट को नहीं बदला गया था। मंदिर कमेटी ने दिल्ली से बेहतर क्वालिटी की एल्युमीनियम मंगवाकर कैंची गेट को बदल दिया है।

Dharampur Express
Author: Dharampur Express

Himachal Pradesh