धर्मपुर एक्सप्रेस। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान शुरू हुआ है इसी अभियान की कार्यशाला अभी हाल ही में 22 अगस्त को प्रदेश स्तरीय संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर सदस्यता अभियान की कार्यशाला जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह कार्यशाला 25 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे बसंत रिजॉर्ट में रखी गई है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व में रहे गगरेट के विधायक प्रदेश सचिव वह सदस्यता अभियान के हमीरपुर के प्रभारी राजेश ठाकुर, हमीरपुर लोकसभा के विस्तारक अमित कुमार कार्यशाला में उपस्थित होंगे।
विकास शर्मा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान में सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी जिला परिषद मेंबर, ब्लॉक समितियां के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, एवं इस सदस्यता अभियान को लेकर जिला से बनाई गई कमेटी इस कार्यशाला में भाग लेंगे।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






