धर्मपुर एक्सप्रेस। सुजानपुर
जिला हमीरपुर के सुजानपुर थाना के तहत पड़ती ग्राम पंचायत जोलपलाही में एक नाबालिक की करंट लगने से मौत हो गई हैं। बुधबार दोपहर 12 बजे के करीब घटी इस घटना के बाद परिजन युवक को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि जोलपलाही पंचायत के वार्ड नंबर एक में एक नाबालिक युवक जो दोपहर को अपने घर पर कपड़े स्त्री कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लगा परिजन उसे अचेत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर लाये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी नाबालिग युवक आठवीं कक्षा का छात्र था और निकटवर्ती पंचायत के स्कूल में पढ़ाई करता था मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया है और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मौत के क्या कारण है इस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
इस दुःखद घटना पर स्थानीय विधायक कैप्टन रजीत राणा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी इस दुःखद घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को दुख सहने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
Author: Dharampur Express
Himachal Pradesh






